अररिया, दिसम्बर 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता विश्व दिव्यांगता दिवस के पर बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए कई तरह के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विभिन्न तरह के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तो होगा ही, इसमें शामिल होने वाले बच्चों को स्वेटर, बैग व टॉपी आदि से सम्मानित भी किया जाएगा। समावेशी शिक्षा समन्वयक पे्रम कुमार ने बताया कि बुधवार को दिव्यांग बच्चों (बालक व बालिका दोनो वर्ग) के बीच सात तरह के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किये जाएंगे। इन प्रतियोगिता में ट्राइसाइकिल दौड़, जिलेबी दौड़, सौ मीटर दौड़, संगीत, चित्रकला, सुई धागा दौड़ व सैक रेस शामिल हैं। बताया कि इसमें शामिल होने वाले सभी दिव्यांग बच्चों को स्वेटर, टोपी व बैग दिया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को अति...