भागलपुर, जुलाई 18 -- अररिया, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया के तत्वावधान में शिक्षक सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। सदस्यता अभियान का उद्घाटन परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने अररिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक को सदस्य बनाकर किया । इस अवसर पर एमपी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसमें संगठन से शिक्षकों को भी जोड़ा जाता है। शिक्षक कार्यकर्ता अभिभावक के रूप में परिषद कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करता है जिसके चलते परिषद कार्यकर्ता अनुशासन में रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सदस्यता अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है ।अररिया जिला में यह अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। अररिया जिला में 300 शिक्षकों के सदस्यता का लक्ष्य रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.