भागलपुर, मई 25 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 7 गोस्वामी टोला में एक पखवाड़े पूर्व आपसी लेनदेन में हुई झड़प में घायल एक व्यक्ति की मौत पूर्णिया स्थित सदर अस्पताल में इलाज़ के दौरान हो गई। मृतक शम्भू गोस्वामी (55 वर्ष) गोस्वामी टोला निवासी विन्देश्वरी गोस्वामी का पुत्र था। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र अक्षय कुमार गोस्वामी ने बताया कि करीब एक पखवाड़े पूर्व आपसी लेनदेन में हुए विवाद में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिसे इलाज़ के लिए फारबिसगंज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पिता की हालत चिंताजनक देख उसे चिकित्सकों ने पूर्णिया रेफर कर दिया है। जहां उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया है। खास बात की घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा पुलिस को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.