भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भरगामा। गुरूवार की देर रात भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास होकर बहने वाली लचहा नदी किनारे मिट्टी से सना 65 वर्षीय किसान का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक वृद्ध किसान की पहचान शंकरपुर वार्ड एक निवासी जगत नारायण के रूप में हुई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी सीता देवी ने बताया कि उनके पति गुरूवार की शाम घर से पांच सौ मीटर दूर बहियार में खेत देखने गये थे। देर शाम तक जब वे नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी। देर रात लचहा नदी के किनारे मिट्टी से सना उनका शव बरामद हुआ। सीता देवी के अनुसार पति के कान से खून रिस रहा था, इससे साफ है कि आपसी रंजिश में उनकी हत्या की गयी है। इधर सूचना पर भरगामा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। भरगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.