भागलपुर, मार्च 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता रमजान को लेकर बाजार में आवश्यक खाद्य सामग्रियों की बिक्री बढ़ गयी है। खास तौर पर खजूर, शरबत आदि की अधिक खरीदारी हो रही थी। रमजान के मद्देनजर रविवार को सेब, अंगूर और संतरा सहित अन्य फलों के अलावा खीरे, ककड़ी और नींबू की दुकानें शहर से लेकर ग्रामीण हाटों तक सज गईं। सेवई व लच्छा की भी बिक्री बढ़ गयी है। बताया गया की रोजा के दौरान गर्मी पड़ने के अंदेशे के कारण लोग शरबत, खीरा और नीबू एआदि का अधिक प्रयोग करते हैं। वहीं स्थानीय जामा मस्जिद क्षेत्र में स्थित टोपी और तस्बीह आदि की दुकानों में भी साधारण दिनों की तुलना में अधिक भीड़ भाड़ दिखी। बताया गया की रमजान के महीना में इत्र की बिक्री भी खूब होती है। ये सिलसिला ईद तक चलता रहता है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने नमाजे तरावीह की भी तैयारी शुरू कर दी। बताया गया कि जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.