भागलपुर, मार्च 19 -- जोगबनी, हि प्र सीमापार नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत धनपालथान गांवपालिका के कदमा में मंगलवार की देर रात आग लगने से 16 घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर सहित लखों का नुकसान हुआ है। इस अगलगी की चपेट में आकर झुलसने से एक तीन वर्षीय बालिका रेशमा खातून की मौत हो गयी। मोरंग एसपी नारायण चिमरिया ने बच्ची की मौत होने की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी अनुसार मुस्लिम बस्ती में अचानक लगी आग पर काबू करने के लिए दमकल को लगाया गया था लेकिन इस बीच आग की चपेट में आने 12 परिवार के लगभग 16 कच्ची घर जलकर राख हो गए । इस आगलगी की घटना में एक बालक भी गुम थे जो परोस के किसी घर से सकुशल मिल गए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.