भागलपुर, अक्टूबर 31 -- अररिया/फारबिसगंज। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मोंथा ने अररिया जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया है। पूरे शुक्रवार की अहले सुबह से देर रात तक रूक रूक बारिश जारी रही। पूरे आसमान बादलों से घिरा रहा। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने ठंड का भी एहसास बढ़ा दिया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। शहर के कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित हो गई। बारिश की आसार ने कुछ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने बताया कि बारिश होने पर खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान में धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। ऐसी स्थिति में बारिश होने से पके हुए धान के पौधे गिर जाने की आशंका है। किसानों ने बताया कि वे लोग धान की कटनी कर रहे हैं। अधिकांश किसान मशीन से ही कटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.