भागलपुर, फरवरी 7 -- पलासी (ए.सं)। बीते 24 घंटो के भीतर प्रखंड के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में बरहट गांव के मोहम्मद आयास, समसीदा बेगम व मियांपुर के नुजहत शामिल हैं। तीनो घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया है। डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...