भागलपुर, फरवरी 22 -- पलासी (ए.सं) । प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिलाओं सहित चार व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में पिपरा बिजवार के मो सैफुल, जिन्नू खातुन, कलियागंज की नसीमा खातुन व डेहटी के विकेश कुमार झा शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जहांगीर आलम ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...