भागलपुर, अप्रैल 10 -- भरगामा। गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात से भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 में एक 65 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई । मृतक ब्रह्मदेव यादव रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 13 का निवासी था। घटना के समय ब्रह्मदेव यादव अपने दरवाजे पर सोया था। बताया जाता है कि इसी क्रम में गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे पेशाब करने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी । इसी दौरान पानी के साथ अचानक ठनका गिरा और वह इसकी चपेट मे आ गया । घटनाथल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर सूचना पर स्थानीय मुखिया दीपक कुमार मुन्ना सहित राजस्व कर्मचारी घटनास्थथल पर पहुंचे । मृतक के पुत्रों ने अपने पिता के शव को पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया । इधर इस घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.