भागलपुर, फरवरी 14 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के अलग - अलग गांव में अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपभोग किये जाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा विद्युत विभाग द्वारा बीते गुरुवार को गठित छापामारी टीम के द्वारा जांच के दौरान हुआ। इस मामले में पलासी के जेई राजेश कुमार ने 13 लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में सोहन्दर गांव के किशोर कुमार यादव, जहान लाल यादव, रौशन कुमार यादव, सागर पासवान, प्रदीप पासवान, बढ़ौली गांव के धरमचंद मांझी, गिस्टू मांझी, किशन लाल मांझी, बरहकुम्बा गांव के सघन लाल सरवरिया एवं दीपनगर के कालेश्वर पासवान, जितेन्द्र कुमार यादव व परिमल यादव शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.