भागलपुर, मार्च 27 -- कुर्साकांटा। कुर्साकांटा प्रखंड स्थित हरिरा पंचायत के खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 11 में बुधवार की रात्रि मकई पटवन के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय अधेड़ किसान की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा है जबकि गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। मृतक राम बालक सिंह खजूरबाड़ी गांव के भगवान लाल सिंह का बेटा था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राम बालक सिंह घर से उत्तर पश्चिम में बुधवार की रात्रि मकई का पटवन कर रहा था। इस दौरान बिजली के नंगी तार के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा। इससे वह खेत में बेसुध होकर गिर पड़ा। पत्नी शांति देवी जब खाना लेकर खेत में पहुंची और आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद पत्नी घर आकर इसकी जानकारी अपने बेटे सहित परिजनों को दी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.