भागलपुर, जुलाई 21 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बाारिश के कारण शनिवार की शाम प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली बकरा, भलुआ, बरजान, लोहंदरा, बहेलिया, बरजान, परमान आदि नदियों के जलस्तर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर में वृद्धि के कारण बकरा नदी के तीरा घाट पर बने चचरी पुल बह गया। इस कारण अब लोग नाव के सहारे आवागमन करने को विवश हैं। हालांकि सोमवार को 12 बजे के बाद नदियों का जलस्तर में कमी होती दिखी। वहीं बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से तीन दिन पूर्व ही पड़रिया घाट पर बना चचरी पुल बह गया था। इन दोनों घाट पर छह माह नाव के सहारे तो छह माह चचरी के सहारे आवागमन करना पड़ता है। लोग जान हथेली पर लेकर नदी पर करते हैं। इस होकर आने जाने वाले सैकड़ों लोगों की जिंदगी कभी नाव तो कभी चचरी के सहारे ही पार होना मानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.