भागलपुर, जनवरी 2 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार की रात्रि को गश्ती व छापेमारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धपड़ी वार्ड नंबर 02 के छोटू महतो के जलावन के घर से 15 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद किया गया। जबकि इस दौरान कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस बाबत पुअनि अमर नाथ राय के बयान पर पलासी थाना में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं। जिसमें छोटू महतो गांव धपडी वार्ड नंबर 02 को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पुअनि श्री राय ने कहा है कि गुरुवार की रात्रि गश्ती के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि धपडी वार्ड नंबर 02 निवासी छोटू महतो अपने घर पर शराब खरीद विक्री का अबैध कारोबार करता है। सूचना सत्यापन के लिये जब पुलिस बल के साथ धपड़ी वार्ड नंबर छोटू तात्मा के घर पहुँचा...