भागलपुर, जनवरी 15 -- पलासी (ए.सं.)। पलासी थाना पुलिस ने मजलिसपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में अररिया भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया अनुमंडल पदाधिकारी अररिया के न्यायालय में भेजे गये अप्राथमिक अभियुक्तों में कुंती देवी व रामानंद सिंह दोनों साकिन मजलिसपुर शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...