अररिया, अप्रैल 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बुधनगर भूटहा निवासी समाजसेवी डमरू दास सहनी नहीं रहे। 76 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी चार पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुत्र भुनेश्वर मल्लाह ने बताया वे चार साल से बीमार थे। मृतक के घर ढांढस बढ़ाने पहुंचे नेपाली कांग्रेस का कोशी प्रदेश का कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया मृतक मल्लाह सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे। बताया कि अपने जमीन पर मंदिर का भी निर्माण करा चुके है। लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते थे। उनके शुभचिंतकों ने घर पर पहुंच शोक संवेदना जताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.