अररिया, दिसम्बर 30 -- फ़ारबिसगंज, एक संवाददाता। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) 2025 बैच के अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के कैडर अलॉटमेंट की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में बिहार के अररिया जिले ने एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। पूरे भारत में चयनित कुल 141 उम्मीदवारों में से 12 बिहार के हैं, जिनमें से अकेले 4 जांबाज अररिया जिले के रहने वाले हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आवंटन के अनुसार, अररिया के इन होनहारों को विभिन्न राज्यों में अपनी सेवा देने की जिम्मेदारी दी गईं है। फारबिसगंज प्रखंड के किसलय झा को गुजरात कैडर आवंटित दिया गया है। जबकि अररिया प्रखंड के निवासी तन्मय कुमार को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश कैडर में सेवा का अवसर मिला है। इसी प्रकार आदित्य झा और निहार इन दोनों प्रतिभावान युवाओं को केंद्र शासित प्रदेश का कैडर ऑफर ...