भागलपुर, जून 12 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान अलग अलग मामलों के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये आरोपित में पलासी थाना कांड संख्या 227 /25 के नामजद संतोष कुमार साह, साकिन सोनाकंदर तथा पलासी थाना कांड संख्या 225 /25 के हफीज उद्दीन साकिन कलियागंज शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...