भागलपुर, जनवरी 7 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय क्षेत्र में ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को भी तेज ठंडी हवा और घने कोहरे ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोग भी अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शीतलहर का सबसे गहरा असर गरीबों, बुजुर्गों और मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। पर्याप्त गर्म कपड़ों और हीटर की व्यवस्था न होने से ठिठुरन जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी चिंताजनक हैं। ठंड की मार केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। पशु भी बेहाल हैं। ठंड के कारण पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और दुग्ध उत्पादन में गिरावट आई है। जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.