भागलपुर, फरवरी 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। जोगबनी से कोलकाता के बीच चलने वाली चितपुर एक्सप्रेस को नियमित चलाने एवं समय सारणी में बदलाव की मांग अब तेज होने लगी है । यहां तक कि सीमा के दोनों ओर भारत और नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर इस ट्रेन को नियमित चलाने और समय सारणी में बदलाव की मांग होने लगी है। बता दे विगत 4 जून 2008 को जोगबनी-कोलकाता के बीच इस ट्रेन का शुभारंभ सप्ताह में तीन दिन-मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार-को किया गया था। यह ट्रेन जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर अमान परिवर्तन के बाद बड़ी लाइन पर चलने वाली पहली महत्वपूर्ण ट्रेन थी, जिसने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र को सीधे बंगाल से जोड़ा। व्यापार, शिक्षा और इलाज की जीवनरेखा बनी ट्रेन जोगबनी, बिराटनगर, फारबिसगंज और आसपास के क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं। नेप...