भागलपुर, अप्रैल 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया के यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग के 12 होनहार छात्रों का चयन क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया में गुणवत्ता निरीक्षक (क्वालिटी इंस्पेक्टर) पद पर हुआ है। एक साथ 12 छात्रों चयन होकर संस्थान को गौरवान्वित किया है। संस्थान के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने बताया कि यह चयन ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट तकनीकी ज्ञान, प्रभावशाली संप्रेषण कौशल और व्यवहारिक दक्षताओं का परिचय दिया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों की निरंतर मेहनत, संकाय सदस्यों की समर्पित शिक्षण प्रणाली और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.