भागलपुर, मई 29 -- अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा तोप नवाबगंज वार्ड संख्या 12 में खेत में काम करने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। वही सर्पदंश व्यक्ति नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा तोप नवाबगंज निवासी परमेश्वर पासवान बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.