भागलपुर, दिसम्बर 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र त्रुटि में सुधार जारी है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि इंटमीडिएट का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र त्रुटि में सुधार चार दिसंबर तक होगा। विद्यार्थी परिलक्षित त्रुटि में संशोधन गुरुवार तक कर सकते हैं। इनमें विद्यार्थी का नाम, माता पिता के नाम और जन्म तिथि में सुधार के लिए साक्ष्य के साथ विद्यालय के प्रधान को उपलब्ध कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...