भागलपुर, नवम्बर 23 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के चौरी गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने अश्लील फोटो व वीडीओ बनाने के विवाद मामलले में दुर्व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में विमल कुमार राम, गोलू कुमार राम, दिनेश राम, दीपा देवी व बुच्ची देवी शामिल हैं। घटना 21 नवम्बर की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही युवक विमल कुमार राम चोरी - छिपे उनका अश्लील फोटो व वीडिओ बना लिया। इसके बाद वह डराने - धमकाने लगा। इसी का विरोध करने पर बीते 21 नवम्बर को उक्त नामजद लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.