भागलपुर, मई 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पार्टी नेता डॉ शत्रुघ्न मंडल ने बताया कि शनिवार को मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में अतिपिछड़ा जगाओ तेजस्वी सरकार बनाओ रैली होगी। इस रैली में सिकटी विधान सभा क्षेत्र से करीब पांच हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अतिपिछड़ों के बीच राजनीतिक चेतना स्वर और अधिकार देने का कार्य सामाजिक न्याय के आन्दोलन के माध्यम से लालू प्रसाद यादव के सत्ता में आने के बाद मिला है। डबल इंजन की सरकार को बदलने और तेजस्वी यादव के संकल्पित बिहार निर्माण में अपनी सहाभागिता सुनिश्चत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.