भागलपुर, फरवरी 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडियन की ओर से दिल्ली में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता में अररिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-19 बालक वर्ग में सहनी टोला वार्ड दो अररिया आरएस निवासी बालेश्वर शाह के बेटे राही कुमार ने 65 किलोग्राम तो गाछी टोला अररिया बाजार निवासी संतोष भगत की लाडली जानवी कुमारी 56 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन से जिला एवं राज्य का मान व सम्मान बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर पर दोनों खिलाड़ी के इस उपलब्धि से बिहार राज्य थांग-ता संघ के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने दोनों खिलाड़ी को बधाई दी। अररिया जिला थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंहा तथा उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा व कोच संतोष कुमार के बधाई देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.