भागलपुर, फरवरी 21 -- कुर्साकांटा। कुआड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह मढ़ावा चौक गरैया के निकट मकई के खेत से 60 किलो गांजा बरामद किया है। हालांकि गांजा कारोबारी मकई का खेत का लाभ लेते हुए नेपाल भागने में सफल रहा है। थानेदार रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में नेपाल से गांजा की तस्करी गरैया होकर भारतीय क्षेत्र में आने वाली है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर मढ़ावा चौक गरैया के आसपास गस्ती बढ़ा दी गई। इस क्रम में नेपाल की ओर से कुछ लोगों को सिर पर बोरा लेकर मकई के खेत होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। पुलिस को देखते ही कारोबारी बोरा मकई के खेत में फेंक कर नेपाल की ओर भाग गया। फेंके गए बोरा को जब्त किया गया। बोरा की तलाशी लेने पर 60 किलो गांजा बरामद किया गया। थानेदार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.