पटना, फरवरी 2 -- उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वसंत पंचमी और विद्या-कला की देवी सरस्वती के पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर घोषणा की कि नृत्य-संगीत-अभिनय की विभिन्न कला-शैलियों का प्रशिक्षण देने के लिए राज्य के चार जिलों अररिया, सीवान, शेखपुरा और नवादा में अटल कला भवन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 78 करोड़ 93 लाख की मंजूरी दे दी गई है। यह राज्य की कला प्रतिभाओं को वसंत पंचमी का उपहार है। उन्होंने कहा कि पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर के मॉडल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 620 लोगों के प्रशिक्षण की क्षमता वाले अटल कला भवन की स्थापना की जाएगी, जिससे कला की किसी भी विधा में प्रशिक्षण लेकर बिहार के युवा फिल्म, सीरियल, थियेटर और मनोरंजन उद्योग में रोजगार के साथ अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर पा सकें। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.