हापुड़, नवम्बर 5 -- हापुड़। किठौर रोड पर हुए अरमान हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की दो टीमें हत्यारोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला बकंद निवासी जुल्फिकार ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह 3 नवंबर की रात को करीब नौ बजे किठौर रोड स्थित अपनी कैंटीन उवेश गुलजार कन्फेक्शनरी पर अण्डे का स्टाल लगाकर बैठा था। पीड़िता के साथ उसका भतीजा अरमान व जीजा गुलजार मौजूद थे। इसी बीच दुकान पर मोहल्ला अहसान नगर असौड़ा निवासी अमन व उसका छोटा भाई आदिश दुकान पर अंडे लेने के लिए पहुंचे। अंडों के पैसे मांगने पर आरोपी दुकान पर झगड़ा करने लगे। इसी ब...