गुमला, जनवरी 10 -- रायडीह प्रतिनिधि। प्रस्तावित सचिवालय ढेलफर टंगरा अरमई में शनिवार को बाबा भिखराम भगत की 89वीं जन्मजयंती हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतखा पड़हा बेल मंगरा पहान द्वारा डंडा कटना और सफेद पड़हा झंडा बदली के साथ किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा अन्ना आदि प्रार्थना की गई। साथ ही बाबा मिखराम भगत और स्व.कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह आयोजन मूली पड़हा गुमला के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अतखा पड़हा से लेकर राजी पड़हा तक के पदाधिकारियों ने प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पड़हा व्यवस्था के तहत पुरजोर आंदोलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.