नई दिल्ली, जून 11 -- बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अरबाज और शूरा ने इस प्रेग्नेंसी का कोई ऐलान नहीं किया था। अब एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में पत्नी शूरा के प्रेग्नेंट होने की बात कंफर्म की है। अरबाज खान ने कहा कि वो इस बात को लेकर काफी नर्वस हैं। अरबाज ने कंफर्म की पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी दिल्ली टाइम्स के साथ खास बातचीत में अरबाज खान ने कहा कि इतने लंबे वक्त बाद वो पिता बनने को लेकर काफी नर्वस हैं। उन्होंने कहा, "मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। यह मुझे खुशी और जिम्मेदारी का एक नया एहसास दे रहा है। मुझे ये पसंद आ रहा है।" अरबाज खान ने ये भी कहा कि लंबे वक्त के बाद दूसरी बार पिता बनना एक नया एहसास है।"साल 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.