नई दिल्ली, फरवरी 16 -- वॉल स्ट्रीट से दलाल स्ट्रीट तक टेक शेयरों की पिटाई का असर दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत और उनकी रैंकिंग पर देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में लैरी पेज, सर्ग्री ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस की दौलत में कमी दर्ज की गई है। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। जबकि, जेनसेन हुआंग बाहर हो गए हैं। स्टीव बाल्मर और मइकल डेल पहले ही बाहर हो चुके थे। इसके उलट, टेक सेक्टर से जुड़े लैरी एलिसन और एलन मस्क की दौलत में इजाफा हुआ है। हालांकि, इनकी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप-10 अमीरों में अब केवल छह लोग ही टेक इंडस्ट्रीज से रह गए हैं। अब लैरी एलिसन 200 अरब डॉलर क्लब में हैं। शुक्रवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस...