औरंगाबाद, जनवरी 21 -- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरथूआ के स्टार्टअप सेल ने उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और नवाचार आधारित उपलब्धियों के बल पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। वर्ष 2025 के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार के उद्योग मंत्रालय द्वारा महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल को बिहार का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप सेल अवार्ड प्रदान किया गया है। स्टार्टअप बिहार योजना के तहत राज्य में कुल 46 स्टार्टअप सेल संचालित हैं। महाविद्यालय ने राज्य स्तर के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की है। छात्र टीम ने नेशनल लेवल इनोवेशन चैलेंज में देशभर की सैकड़ों टीमों को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में महाविद्यालय को प्रथम सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप सेल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। स्टार्टअप सेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.