सीवान, फरवरी 21 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव के मां मंगला भवानी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ व और राम कथा की शुरुआत हो गई है। मंडप प्रवेश अरणी मंथन के साथ ही यज्ञ की शुरुआत हुई। जबकि प्रतिदिन रात्रि में अयोध्या से आई कनककेश्वरी द्वारा राम कथा का संगीतमय प्रवचन कहा जा रहा है। प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...