आरा, फरवरी 16 -- -यज्ञशाला में जब अग्नि प्रकट होती है तो जीव के समस्त पापों का नाश हो जाता है : शिवनाथ जी बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के बिहिया चौरास्ता स्थित दोघरा में परमपूज्य त्रिकालदर्शी संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू हो गया है। सोमवार को मंडप प्रवेश और काशी के प्रसिद्ध आचार्य डॉक्टर पंडित भूपेन्द्र पांडेय और उनके सहयोगियों द्वारा वेद के सस्वर उच्चारण से अरणी मंथन कराया गया। अरणी मंथन के बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा करनेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या बेला में संतश्री देवराहा शिवनाथजी महाराज की वेद मंत्रों द्वारा षोडशोपचार पूजन और आरती श्रद्धालुओं की ओर से की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संतश्री ने कहा कि यज्ञशाला में जब अग्नि प्रकट होती है तो जीव के समस्त पापों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.