बोकारो, फरवरी 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरजुवा पंचायत सचिवालय को अज्ञात चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाते हुए सचिवालय में रखे तीन बैटरी और इन्वेंटर की चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद अरजुवा के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है। पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी और पंचायत सचिव उत्तम कुमार मोदी ने घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो व थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को दी। जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिवालय के मुख्य द्वार पर लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पंचायत सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़खानी कर उसे क्षतिग्रस्त करते हुए सचिवालय के छह कमरों में लगे ताला को तोड़कर सरकारी दस्तावेजों को इधर-उधर बिखेर दिया। अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिवालय का दो बैटरी व एक इन्वेंटर तथा सी एस सी का एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.