बोकारो, फरवरी 25 -- पेटरवार। पेटरवार प्रखंड के अरजूवा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी का पुनर्गठन करने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संयोजक मंडली सदस्य ललिता देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से अरजुवा पंचायत झामुमो कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दिलीप सोरेन, सचिव सहदेव टुडू, कोषाध्यक्ष सुरेश सोरेन को बनाया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य पूसा मरांडी, सुरेश सोरेन, वर्षालाल टुडू, भीम यादव, रामकिशुन बास्के सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...