रांची, नवम्बर 7 -- रांची। अरगोड़ा थाना की पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों चोर गुरुवार की रात में अशोक नगर गेट नंबर तीन के पास एक गुमटी में चोरी की घटना में शामिल थे। उनके पास से पुलिस ने गुमटी से चोरी के सामान और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार चोर मिथलेश सिंह व विनय सिंह गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी गांव का रहने वाला है। अरगोड़ा थाना के प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर अनिल तिवारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों से कई जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई कर चोरी के कई अन्य अनसुलझे मामलों का खुलासा किया जाएगा। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को होटवार जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.