गिरडीह, मई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के उसरी नदी तट, अरगाघाट में चल रहे श्रीमद भागवत कथा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीधाम वृंदावन के कथावाचक आचार्य रवींद्र कृष्ण महाराज ने भागवत कथा कही। भागवत कथा को सुनने काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भागवत कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आ रहे थे। इससे पूर्व सोमवार रात को श्री मद भागवत कथा आयोजन समिति के द्वारा अरगाघाट उसरी नदी तट पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभ उदघाटन नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष प्रभाष कुमार दत्ता, उपाध्यक्ष ललित सिन्हा, संरक्षक अनुज कुमार सिन्हा, गौरी शंकर साहू आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। भागवत कथा को सफल बनाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.