रामगढ़, फरवरी 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव प्रदीप रजक चुने गए हैं। यूनियन के महामंत्री के ओम प्रकाश सिन्हा, सहायक महामंत्री विशेश्वर ठाकुर, केंद्रीय उपाध्यक्ष नूतन सहाय और केंद्रीय सचिव मनोज गुप्ता के उपस्थिति में प्रदीप रजक को अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव चुना गया है। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदीप रजक जुझारू और कर्मठ नेता हैं। इनके सचिव चुने जाने से अरगड्डा क्षेत्र में यूनियन मजबूत होगी। प्रदीप रजक को क्षेत्रीय सचिव चुने जाने पर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह चंदेल, केंद्रीय सचिव रोहित कुमार, जगदीश बेदिया, इंद्रजीत पटेल, दिगंबर रजक, राजू विश्वकर्मा, मनोज राम, संतोष गुप्ता, विक्की रैन, बलविंदर कौर आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.