बक्सर, फरवरी 19 -- चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अरक टोला मध्य विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जिस कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रही है। यहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे स्कूल में मात्र तीन ही क्लास रूम उपलब्ध हैं। ऐसे में सभी कक्षाओं का संचालन सीमित संसाधनों के बीच किया जा रहा है। विद्यालय तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ते का अभाव भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। जब से विद्यालय की स्थापना हुई है, तब से मुख्य सड़क को जोड़ना वाले रास्ते की समस्या बनी हुई है। इससे छात्र एवं शिक्षकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के लिए करीब दस डिसमिल सरकारी जमीन की रजिस्ट्री की गई है। जिसमें कुछ हिस्से पर भवन का निर्माण हुआ है, जबकि शेष जमीन अभी खाली पड़ा हुआ है। खाली जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.