जमशेदपुर, जनवरी 31 -- गम्हारिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय में 28 जनवरी से पीएम श्री विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय 'क्षेत्रीय नवाचार मेंटरिंग सत्र' की शुरुआत की गई। एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल और वाधवानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 120 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस तीन दिवसीय सत्र का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को धरातल पर उतारते हुए स्कूली स्तर पर नवाचार, रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करना है।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और एआईसीटीई के नोडल हेड विधिकर विशाल ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों और शिक...