संवाददाता, अप्रैल 12 -- अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां एक सनकी पति ने जमकर तांडव मचाया। बछड़ा सुलतानपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी क्षेत्र में उसने अपनी पत्नी और छोटे बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके साथ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन कराया गया है। महिला के गले और सिर पर धारदार हथियार के वार के निशान मिले हैं, जबकि मासूम की गला घोंट कर हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि बड़ा बेटा दूसरे झोपड़ी में होने के कारण जान गंवाने से बच गया है। मिली जानकारी के मूल रूप से असोम के खुदरोफलादी थाना सरथे बारी जिला बरपेटा के रहने वाले शाहजहां खंडकर परिवार के साथ अयोध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.