अयोध्या, मार्च 24 -- - युवती की मौत, युवक लखनऊ रेफर भदरसा संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरिवंश गांव में एक युवक व युवती ने अपने-अपने घरों में फांसी लगा ली। युवती की मौत हो गई। जबकि गम्भीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनो प्रकरणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार चांदपुर हरिवंश गांव में सड़क के पूरब पटरी स्थित गांव में श्वेता उर्फ रानी उम्र 20 वर्ष पुत्री राकेश कुमार कोरी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शाम को भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब घर वाले सोकर उठे व कमरे में गये तो वह अपने कमरे में छत के पंखे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर चांदपुर हरिवंश गांव में ही सड़क के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.