अयोध्या, जून 19 -- अयोध्या संवाददाता। सरयू का जलस्तर गिरने के बाद स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं में उछाल आ गया है। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में दस घंटे के बेहतर सरयू में डूबने की दो घटनाएं प्रकाश में आई हैं। जिनमें एक में अंबेडकरनगर निवासी बालक की मौत हो गई,जबकि डूबकर लापता प्रयागराज निवासी एक किशोर की तलाश जारी है। बताया गया कि पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र स्थित रायगंज निवासी विपिन कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मंगलवार को अयोध्या दर्शन-पूजन को आए थे। मध्य रात्रि के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नयाघाट क्षेत्र स्थित घाट पर सरयू स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान लगभग दो बजे स्नान के दौरान बच्चे अर्पित गुप्ता (10) वर्ष डूबने लगा और उसने पानी पी लिया। मामले की जानकारी पर विपिन ने अपने बेटे को बाहर निकाला और इलाज के लिए श्रीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.