लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने अयोध्या की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भी नए सिरे से बनाए जाएंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इस संबंध में गुरुवार को सूचना जारी की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा जिला व महानगर कार्यकारिणी को नए सिरे से तैयार कर रही है। इसमें काम करने वालों को मौका दिया जा रहा है और निष्क्रिय नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...