अयोध्या, जनवरी 3 -- भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार की शाम एक ढाबे के सामने हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया गया है। हादसे का कारण सड़क पार कर रहा बालू से लदा ट्रक बताया जा रहा है। गुरुवार की शाम तकरीबन 7:30 बजे लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे बालू से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक ने कार से नियत्रंण खो दिया जिसके चलते सड़क किनारे खड़े एक युवक कार की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक सुशील कुमार पुत्र तेज राम,निवासी ग्राम गोकुला,थाना रामसनेहीघाट को मौके पर मौजूद सोहावल तहसीलदार ने अपनी सरकारी गाड़ी से रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा...