शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ट्रेनों में आज से अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। 14205 और 14206 अयोध्या एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच 15 से 21 दिसंबर तक के लिए बढ़ाया गया है, जिससे यात्रियों को सीट मिलने में राहत मिलेगी। इसी तरह 14207 और 14208 पद्मावत एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच 13 से 19 दिसंबर तक जोड़ा जाएगा। यात्रियों को सुविधाजनक व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.