अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या। परिवहन निगम में महिला परिचालकों की भर्ती संपन्न हो गई। रोडवेज में महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला के जरिए रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र को मिली 97 महिला परिचालक को तैनाती मिली है। वहीं अयोध्या डिपो को 39 महिला परिचालक नियुक्त हुई हैं। सभी महिलाओं की तैनाती कर दी गई है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी का निर्धारण किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...