सहारनपुर, नवम्बर 25 -- सहारनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर शिखर पर हुए पावन ध्वज स्थापना समारोह ने मंगलवार को पूरे देश को भावविभोर कर दिया। इस ऐतिहासिक क्षण का सहारनपुर में भी अद्वितीय अनुभव हुआ, जब कोर्ट रोड स्थित नारायणपुरी मंदिर द्वार पर विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इसका लाइव प्रसारण देखा गया। महापौर डॉ अजय कुमार ने इसे भारतीय संस्कृति के आत्मिक उत्थान का क्षण बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श ही सुशासन की आधारशिला हैं। उनका जीवन राष्ट्र को दिशा देने वाला प्रकाश स्तंभ है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि पीएम मोदी ने रामराज्य के संकल्प को साकार करने की जो दिशा दी है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। संजय प्रपन्नाचार्य, विभाग संघचालक राकेश वीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय वसिष्ठ, भाजपा महिला मोर्चा से वर्षा चोपड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.